10
चंडीगढ़, 13 नवंबर 2025: सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी सोनू पुलिस निगरानी से भाग गया है। वह 5 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी है।
सोनू को लुधियाना सेंट्रल जेल से बीमारी की वजह से इलाज के लिए चंडीगढ़ लाया गया था। देर रात उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का मारा और फिर फरार हो गया।
लुधियाना जिला अदालत ने 2025 में सोनू को फांसी की सजा सुनाई थी। पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर दी है। तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
कैदी को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कीं गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश जारी है।
ये भी देखे: पंजाब की इस सेंट्रल जेल पुलिस की रेड, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा जेल