Chamba News: ढाबे में लगी भीषण आग ! आग पर काबू पाने के प्रयास में बुरी तरह झुलसा ढाबा संचालक

by Nishi_kashyap
भीषण आग

चम्बा, 27 जून 2025: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से बड़ी दुखद घटना की जानकारी सामने आई है। बतादें की चम्बा जिले के अंतर्गत उपतहसील धरवाला के तहत गांव दड़ोग में शुक्रवार की सुबह एक ढाबे में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली थी की ढाबा संचालक पुनू राम (44) पुत्र जानू निवासी दड़ोग आग पर काबू पाते समय उसमें बुरी तरह से झुलस गया। पुनू राम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

ढाबे में खाना बना रहा था पुनू राम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुनू राम अपने ढाबे में खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक सिलैंडर से आग भड़क गई। आग तेजी से पूरे ढाबे में फ़ैल गई। पूनु राम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बुझाने के प्रयास में पुनू राम बुरी तरह से झुलस गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

धुआं देखकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुँचे और आग बुझाने में जुट गए। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर दमकल टीम ने पहुँचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ढाबे के साथ लगती दो दुकानें, एक बाथरूम और स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन विभाग खड़ामुख के इंचार्ज ओम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मौके पर पहुँचकर आग को नियंत्रित किया गया हालाँकि तब तक भारी नुक्सान हो चुका था।

यह भी पढ़े: आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

 

You may also like