केंद्र ने किसानों व मध्यम वर्ग के लोगों हेतु लिया महत्वपूर्ण फैसला

by TheUnmuteHindi
केंद्र ने किसानों व मध्यम वर्ग के लोगों हेतु लिया महत्वपूर्ण फैसला

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस मौके बैठक में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं का कुल बजट 1,01,321 करोड़ रुपये होगा। इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत 9 अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं, जो किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेंगी।केंद्रीय कैबिनेट ने 10,103 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तेल बीज को भी मंजूरी दी है। इस योजना का लक्ष्य 2031 तक खाद्य तेलों का उत्पादन 1.27 करोड़ टन से बढ़ाकर 2 करोड़ टन करना है। इन योजनाओं के साथ किसानों व मध्यम वर्ग के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।

You may also like