सीबीएसई रीजनल ऑफिस मोहाली से लुधियाना हुआ शिफ्ट, नया पता जारी

by Manu
CBSE Regional Office

लुधियाना, 19 जनवरी 2026: सीबीएसई का चंडीगढ़ रीजनल ऑफिस अब मोहाली से लुधियाना शिफ्ट हो गया है। पहले यह SCO 34-37, जुबली स्क्वायर, ब्लॉक E, एयरोसिटी, S.A.S. नगर, मोहाली में स्थित था। अब नया पता लुधियाना ट्रेड सेंटर, B-XXX-777, शेरपुर, लुधियाना, पंजाब (पिन कोड – 141010) है।

रीजनल ऑफिस ने सभी प्रिंसिपल्स को सूचित किया है। फिलहाल ईमेल संचार मौजूदा आईडी पर ही जारी रहेगा। नई ईमेल आईडी और लैंडलाइन नंबर जल्द ही साझा किए जाएंगे।

सीबीएसई रीजनल ऑफिस के संजय कुमार बिष्ट ने बताया कि यह बदलाव कार्यालय की कार्यकुशलता बढ़ाने और सभी संबद्ध स्कूलों को बेहतर सुविधा देने के लिए किया गया है। यह कदम पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के स्कूलों को प्रभावित करेगा।

ये भी देखे: सीबीएसई ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव किया

You may also like