सीबीएसई बौर्ड ने छात्रों के लिए जारी की सूचना

by TheUnmuteHindi
सीबीएसई बौर्ड ने छात्रों के लिए जारी की सूचना

नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : सेंट्रल बोर्ड आफ सेंकेडरी एजुकेशन ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सांझी की है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। यह घोषणा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। बोर्ड ने एक सर्कुलर के माध्यम से यह जानकारी सांझा की, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से योजना बनाने का अवसर मिलेगा। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे। यह स्पष्ट रूप से छात्रों के लिए एक संकेत है कि उन्हें अपनी तैयारी को तेज करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, थ्योरी पेपर 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगे, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई की समय सीमा को समझ सकेंगे। इसलिए विद्यार्थियों को अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए।

You may also like