शिमला में CBI की रेड, रिश्वत लेते मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज का इंजीनियर गिरफ्तार

by Manu
CBI

शिमला, 20 जून 2025: CBI ने शिमला के रामपुर क्षेत्र में झाखड़ी से मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के सहायक गैरीसन इंजीनियर (AGE) कुलवंत सिंह मलिक को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। CBI को सूचना मिली थी कि मलिक एक निजी ठेकेदार से 10 लाख रुपये के लंबित बिलों को मंजूरी देने के बदले रिश्वत मांग रहा था। इसके आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे 40,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

CBI ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मलिक के घर व कार्यालय सहित उनके बैंक खातों की तलाशी ले रही है। गिरफ्तार किए गए मलिक को शुक्रवार को शिमला की सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उनका रिमांड लिया जाएगा।

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) में सहायक गैरीसन इंजीनियर सैन्य बुनियादी ढांचे, जैसे इमारतों, सड़कों और अन्य सुविधाओं के निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता है। वे गैरीसन इंजीनियर के अधीन काम करते हुए इन परियोजनाओं की निगरानी करते हैं।

ये भी देखे: मोहाली: CBI ने 25 लाख के रिश्वत मामले में आयकर अधिकारी को किया गिरफ्तार

You may also like