दिल्ली के रोहितणी प्रशांत विहार में हुआ जबरदस्त धमाका

by TheUnmuteHindi
दिल्ली के रोहितणी प्रशांत विहार में हुआ जबरदस्त धमाका

दिल्ली, 21 अक्तूबर : दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में हुए जबरदस्त धमाके के बाद लोगों में सहम और हफड़ा दफड़ी वाला माहौल है,ज बकि जांच टीमें कई एंगलों से इस संदर्भ में जांच कर रही हैं। बता दें कि यह धमाका सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर धमाका हुआ था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की एक फोरेंसिक टीम विस्फोट होने के कारण का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में स्कूल की दीवार, पास की दुकानें और एक कार को नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आया। इस धमाके के लिए जांच एजेंसियां पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही हैं तथा जांच जारी है।

You may also like