सुहागरात का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
सुहागरात का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोस्त द्वारा दोस्त को सुहागरात का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के एक मामले में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मिश्रा के सुझाव पर ही पीडि़त ने पिछले साल फरवरी में अपनी सुहागरात का वीडियो रिकॉर्ड किया था। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने मीडिया से कहा, ‘‘बाद में शिवम ने धोखे से वीडियो हासिल कर लिया और पीडि़त को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। कुमार ने कहा, ‘‘कई बार शिवम ने अपने दोस्त से रुपये ऐंठे और रुपये न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (हमला), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले में पीडि़त के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर अन्य सुसंगत धाराएं जोड़ी जा सकती हैं, जिसके संदर्भ में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

You may also like