नई दिल्ली, 21 नवंबर : कनाडा ने एक बार फिर स्टडी वीजा पर जाने वाले विद्यार्थियों को लेकर ऐलान किया है। इसके अनुसार ताजा मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा स्टडी पर जाने वाले विद्यार्थी अब अपना कॉलेज नहीं बदल सकेंगे। नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई छात्र भारत से कनाडा के किसी कॉलेज में दाखिला लेता है तो उसे वहां पहुंचने के बाद कॉलेज बदलने की इजाजत नहीं होगी। बता दें कि, भारत से करीब ढाई लाख विद्यार्थी कनाडा में पढ़ाई करने जाते हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पंजाब से जाते है। यही नहीं, अगर विद्यार्थी अपना कॉलेज बदलना चाहते हैं तो उसे दोबारा स्टडी वीजा के लिए आवेदन करना होगा। यदि वीजा रिफ्यूज हो गया तो विद्यार्थी को 30 दिनों के भीतर देश भी छोडऩा होगा। इसके साथ ही पोस्ट स्टडी वीजा वर्क परमिट से रहित हो जाएगा। आपको बता दें कि जिस कॉलेज में विद्यार्थी ने फीस जमा करवाई है उसे वह भी वापस नहीं मिलेगी।
कनाडा ने स्टडी वीजा में किया बदलाव
62