राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा महीने के अंतर्गत बस चालकों को जागरूक किया
ड्राईवरों को सावधानियों बारे दी जानकारी
संगरूर, 17 जनवरी : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा महीने के अंतर्गत चल रही जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत आज रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर मनजीत कौर और पीआरटीसी के जनरल मैनेजर जतिन्दरपाल सिंह ग्रेवाल के सहयोग के साथ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बस चालकों को घनी धुंध के दौरान वाहन चलाते समय इस्तेमाल कीं जाने वाली सावधानियों बारे जानकारी दी गई। इस मौके कंडक्टरों और ड्राईवरों को ट्रैफिक पुलिस के वक्ताओं ने सुचेत किया और सडक़ों पर होने वाले एक्सीडेंट से बचाव के नुक्ते सांझे किये। इसके अलावा पीआरटीसी, संगरूर डिपो की बसों पर रिफलेक्टर भी लगाए गए। इस मौके पर पीआरटीसी की तरफ से सुनीता रानी (सुपरडेंट), रमन कुमार , गुरबखश सिंह ( चीफ इंस्पेक्टर), हरसिमरत सिंह (एस.एस.आई), गोबिन्दर सिंह ( इंचार्ज बस स्टैंड संगरूर), मक्खण सिंह ( ड्यूटी इंस्पेक्टर) और आर. टी. ए दफ्तर के धरविन्दर सिंह ( स्टैनोटाईपिस्ट), पवन कुमार ( जूनियर सहायक), पंकज शर्मा ( जूनियर सहायक) आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा महीने के अंतर्गत बस चालकों को जागरूक किया
ड्राईवरों को सावधानियों बारे दी जानकारी
84