फरीदकोट में बस हुई हादसाग्रस्त, पुल से नीचे गिरी
चार लोगों की मौत व कई यात्री हुए गंभीर घायल
नई दिल्ली, 18 फरवरी : फरीदकोट में सुबह तडक़सार एक बस अचानक हादसाग्रस्त होकर पुल से गिरने के कारण बड़ा हादसा घटित हो गया, जिस कारण चार लोगों की जहां मौत हो गई, वहंी कई लोगोंके घायल होने का भी दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। कोटकपूरा रोड पर एक निजी बस पुल से नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल 26 यात्रियों को फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस अमृतसर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पुल से नीचे गिर गई। घटना के बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। राहत एवं बचाव दल बस को नहर से निकालने में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
फरीदकोट में बस हुई हादसाग्रस्त, पुल से नीचे गिरी
चार लोगों की मौत व कई यात्री हुए गंभीर घायल
97