बुरहानपुर: हत्या, साजिश और सबूत छिपाने का आरोप

by chahat sikri
बुरहानपुर

बुरहानपुर, 18 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक 25 वर्षीय व्यक्ति की उसकी 17 वर्षीय पत्नी और उसके प्रेमी के दोस्तों ने कथित तौर पर बीयर की टूटी बोतल से चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

36 बार चाकू घोंपा

पीड़ित गोल्डन पांडे उर्फ ​​राहुल को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास आरोपियों ने 36 बार चाकू घोंपा। चारों आरोपियों – किशोरी लड़की, उसका प्रेमी और उसके दो दोस्त, जिनमें से एक नाबालिग भी है।  उनको पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब चार महीने पहले शादी करने वाला यह जोड़ा खरीदारी करने और एक रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था।

श्री पाटीदार ने कहा लौटते समय लड़की ने ऐसा दिखावा किया कि उसकी चप्पलें गिर गई हैं और उसने अपने पति से बाइक रोकने को कहा था। जैसे ही राहुल ने दोपहिया वाहन रोका उसके प्रेमी युवराज के दो दोस्तों ने उसे घेर लिया था। तीनों आरोपियों ने उसे घसीटा और बीयर की टूटी बोतल से 36 बार चाकू घोंपा था।

राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने कहा किशोरी लड़की ने युवराज को वीडियो कॉल करके शव दिखाया था। इसके बाद आरोपियों ने शव को पास के एक खेत में फेंक दिया और मौके से भाग गए।

पुलिस ने बताया कि शव रविवार (13 अप्रैल) को मिला था। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने वाले राहुल के परिवार ने बताया कि उसे आखिरी बार उसकी पत्नी के साथ देखा गया था।

जब वे दोनों एक साथ घर से बाहर निकले थे। किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस को संदेह हुआ। कई टीमें बनाई गईं और वयस्कों को गिरफ्तार किया गया और नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।

श्री पाटीदार ने बताया कि आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। युवराज के दो दोस्त जिनमें से एक ललित पाटिल है। अपराध करने के बाद पहले इटारसी और फिर उज्जैन भाग गए।

चारों लोगों पर हत्या, हत्या की साजिश और सबूत छिपाने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: आगरा: दलित दूल्हे पर कथित हमला, कई घायल

You may also like