मोहाली, 16 मई 2025 : Pinky Dhaliwal’s : पंजाबी म्युजिक और फिल्म प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर आज अचानक गोलियां चलने का मामला सामने आया है, जिस संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देर रात मोहाली के सैक्टर- 71 में पिंकी धालीवाल के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस घटना की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की शिकायत पर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पिंकी धालीवाल सुर्खियों में थे।
सुनंदा शर्मा ने लगाए थे दोष
उन पर अपनी शिकायत में गायिका सुनन्दा शर्मा ने दोष लगाया था कि धालीवाल ने उसके गीतों से होने वाली 250 करोड़ रुपए की आमदन रोक कर उसका वित्तीय शोषण किया है। उन्होंने आमदन को गलत तरीके के साथ रोकने, अपराधिक धमकी देने और धोखाधड़ी के दोष लगाए थे। महिला कमीशन की तरफ से सुनन्दा शर्मा की तरफ से लगाए दोषों की जांच करने और इस पर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया था, जिस पर कार्रवाई चल रही है।
यह भी देखें : बिहार में जेडीयू नेता कौशल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या