बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला ने विद्यार्थियों के लिए करवाया प्रोग्राम
पटियाला : बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला में 12वीं कक्षा (2024-2025) के विद्यार्थियों को शानदार खुश माहौल में प्रोग्राम का आयोजन करके विदायगी दी गई। इस मौके स्कूल के मुख्य सरप्रस्त ङ्क्षसह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर ङ्क्षसह अकाली 96 करोड़ी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनको बोर्ड की परीक्षाओं व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रोग्राम की शुरूआत स्कूल प्रधान सुखविंदर जीत कौर के स्वागत के साथ हुई। इस मौके हरप्रीत कौर प्रिंसिपल, बुढ्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला, अमनदीप कौर, प्रिंसिपल बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल समाना, भारती कवातरा इंचार्ज जूनियर विंग बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने रैंप वाक, फियूजन डांस, सुरीले गीतों के साथ पंजाबी सभ्याचारक पेशकारीद्वारा प्रोग्राम को चार चांद लगाए। स्कूल के प्रिंसिपल हरप्रीत कौर ने अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनको स्कूल केलक्ष्य को साथ लेकर संसार भर में अपनी पहचान बनाने के लिए उत्साहित किया।
बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला ने विद्यार्थियों के लिए करवाया प्रोग्राम
55