चंडीगढ़, 21 मार्च: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें राज्य की वित्तीय योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।
जिसकी शुरुआत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से होगी।
सोमवार शाम को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025-26 के बजट को मंजूरी दे दी। इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बजट को 26 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा और 27 मार्च को इस पर विस्तृत बहस होगी।
बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विधायकों को सुबह 10:50 बजे तक विधानसभा परिसर में पहुंचने को कहा गया हैं।
सत्र के सुरुआत में राज्यपाल का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद उनका अभिभाषण होगा।
माना जा रहा है कि बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। राज्य की आर्थिक स्थिति और राजस्व बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा होगी।
ये भी देखे: लुधियाना नगर निगम की हंगामेदार बैठक, बिना चर्चा के 1,091 करोड़ का बजट पास