उत्तराधिकारी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने दिया बयान

कहा, उत्तराधिकारी वहीं हो सकता है, जो पार्टी के लिए लगाए जी जान

by TheUnmuteHindi
उत्तराधिकारी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने दिया बयान

उत्तराधिकारी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने दिया बयान
कहा, उत्तराधिकारी वहीं हो सकता है, जो पार्टी के लिए लगाए जी जान
लखनऊ, 17 फरवरी : बसपा प्रमुख मायावती ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने रविवार को कहा कि उनके जीते जी पार्टी का वास्तविक उत्तराधिकारी वही व्यक्ति हो सकता है, जो कांशीराम जी की शिष्या की तरह हर दुख-तकलीफ उठाकर अंतिम सांस तक पार्टी व मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लगातार लगा रहे। मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आकाश को बड़ी जिम्मेदारी दी थी। 10 दिसंबर 2023 में उनको उत्तराधिकारी बनाया था। लेकिन बीते साल लोकसभा चुनाव के दौरान 28 मई को विवादित भाषण देने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके बाद सात मई को मायावती ने उन्हें अपरिपक्व बताकर सभी पदों से हटा दिया था। हालांकि, पिछले वर्ष 23 जून को मायावती ने राष्ट्रीय बैठक में आकाश को फिर से नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपना एकमात्र उत्तराधिकारी घोषित किया था। अब मायावती के इस बयान को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 12 फरवरी को उन्होंने अपने भतीजे और उत्तराधिकारी आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

You may also like