बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र से किए हथियार बरामद

by TheUnmuteHindi
बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र से किए हथियार बरामद

चंडीगढ़, 18 अप्रैल : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान में अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से 14 मैगजीन और छह पिस्तौल बरामद कीं। जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था, उसमें अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से 14 मैगजीन और छह पिस्तौल बरामद करने में सफलता हासिल की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमृतसर जिले के महवा गांव से सटे एक खाली खेत में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। वह पैकेट धातु के तार से बंधा था।प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण हथियारों की बरामदगी हो पाई।

You may also like