तेलंगाना में बीआरएस ने किया विरोध प्रदर्शन

by TheUnmuteHindi
तेलंगाना में बीआरएस ने किया विरोध प्रदर्शन

तेलंगाना में बीआरएस ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 18 दिसंबर : तेलंगाना की विपक्षी पार्टी बीआरएस ने सरकार को घेरते हुए बड़ा प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने विधायकों के साथ ऑटो चालकों के लिए न्याय की मांग को लेकर ऑटो रिक्शा चालकों की पोशाक पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।
इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि सरकार अपना वादा निभाए और ऑटो रिक्शा चालकों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करे। इसके अलावा सरकार ऑटो चालकों को प्रतिमाह 12,000 रुपए का निर्वाह भत्ता दे और बीमा कराए। इसके साथ ही सरकार को चुनावी घोषणापत्र में किए गए हर वादे को पूरा करना चाहिए। वहीं बीआरएस से एमएलसी के कविता ने मूसी नदी के आसपास घर तोड़े जाने के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य के लोगों से झूठ बोला है। सरकार ने कहा कि मूसी नदी के विकास को लेकर कोई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) नहीं बनाई गई है। यह मूसी नदी हैदराबाद शहर से होकर बहती है और मूसी नदी के आसपास हजारों लोग रहते हैं।

You may also like