BREAKING: हरियाणा से BJP ने संजय भाटिया को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

by Manu
संजय भाटिया

चंडीगढ़, 03 मार्च 2026: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व लोकसभा सांसद संजय भाटिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार दोपहर भाजपा ने छह राज्यों से कुल नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें हरियाणा से संजय भाटिया का नाम शामिल है।

हरियाणा से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। दोनों सीटें वर्तमान में भाजपा के पास हैं। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है।

संजय भाटिया पानीपत के मॉडल टाउन के निवासी हैं। वे 2019 में करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था और पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया था। संजय भाटिया को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं। वे भाजपा हरियाणा में राज्य महासचिव और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

ये भी देखे: बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

You may also like