बीपीएससी परीक्षा : छात्रों ने बड़ी संख्या में किया रोष प्रदर्शन
सांसद पप्पू यादव ने समर्थन करते किया बिहार बंद का ऐलान
बिहार, 3 जनवरी : बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर रोष प्रदर्शनों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को राजनीतिक दलों का भी साथ मिल रहा है। बता दें कि बिहार में बीपीएससी परीक्षा को लेकर बापू परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद बापू परीक्षा केंद्र पर परीक्षा रद कर दी गई। ये विवाद यहीं नहीं थमा, बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बाद अभ्यर्थियों द्वारा पेपर लीक की शिकायत करते हुए परीक्षा रद करने की मांग की जा रही है। अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को राजनीतिक दलों का भी साथ मिल रहा है।
पप्पू यादव ने किया बिहार बंद का ऐलान
वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियोंं का साथ देते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार बंद का एलान किया है, जिसके बाद वे सुबह 9 बजे सचिवालय हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने ट्रेन रोककर जमकर नारेबाजी की। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के समर्थक बीपीएससी के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे। पुलिस ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के समर्थकों को तितर-बितर कर दिया, जिन्होंने बीपीएससी के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेल रोको का आयोजन किया था। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार और पूरा देश छात्रों के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। ये लड़ाई सिर्फ छात्रों की नहीं है। ये 13 करोड़ लोगों के बच्चों के भविष्य की है। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े माफिया गिरोहों ने बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश की है, जिसको लेकर बड़ी कार्रवाई होनीचाहिए।
बीपीएससी परीक्षा : छात्रों ने बड़ी संख्या में किया रोष प्रदर्शन
सांसद पप्पू यादव ने समर्थन करते किया बिहार बंद का ऐलान
68
previous post