एयर इंडिया फ्लाइट को बम धमकी, मुंबई से वाराणसी आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

by Manu
एयर इंडिया पायलट की मौत

वाराणसी, 12 नवंबर 2025: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया जिसके बाद यात्रियों की जान बचाने के लिए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट हवा में थी तभी वाराणसी एटीसी को धमकी भरा ईमेल पहुंचा। एटीसी ने फौरन पायलट को अलर्ट किया। विमान को जल्दी लैंड करने को कहा गया।

इसके बाद टर्मिनल 1 पर प्लेन इमरजेंसी लैंड हुआ। इसे आइसोलेशन बे में पार्क कर दिया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस एटीएस एसटीएफ इंटेलिजेंस आईबी और एलआईयू की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जांच शुरू कर दी। धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

एयरपोर्ट का टर्मिनल और विमानन क्षेत्र खाली करा दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कोई चूक न हो इसके लिए सब सतर्क हैं।

ये भी देखे: जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग

You may also like