70
नई दिल्ली, 9 नवंबर : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण विस्फोट के कारण कई लोगों के मारे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक क्वेटा के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) ऑपरेशन्स मोहम्मद बलोच ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि धमाके की प्रारंभिक जांच में यह आत्मघाती हमला प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी। एसएसपी बलोच ने बताया कि धमाके के वक्त घटनास्थल पर करीब 100 लोग मौजूद थे, जैसा कि उन्हें मिले फुटेज से पता चला। धमाका रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां से एक ट्रेन पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अधिकारियों द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।