बालीवुड अदाकारा राधिका आप्टे ने किया फोटो शेयर

by TheUnmuteHindi
बालीवुड अदाकारा राधिका आप्टे ने किया फोटो शेयर

बालीवुड अदाकारा राधिका आप्टे ने किया फोटो शेयर
मुंबई, 14 दिसंबर : बालीवुड़ अदाकारा राधिका आप्टे का एक नया फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने छोटे बच्चे को दूध पिलाती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटी का स्वागत किया है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है और नन्ही परी की झलक भी दिखाई है। साथ ही मां बनने के हफ्ते भर बाद ही काम पर भी लौट आई हैं। राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बेटी को गोद में लिए ब्रेस्टफीड करवा रही हैं। साथ ही लैपटॉप पर अपना काम कर रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- जन्म के बाद अपनी बच्ची को ब्रेस्ट पर चिपकाए पहली बार काम पर वापस आई। इसके साथ उन्होंने ब्रेस्टफीड, मदर ऑन वर्क, बेबी गर्ल और गर्ल्स आर द बेस्ट जैसे हैशटैग भी दिए।

You may also like