172
नई दिल्ली, 4 नवंबर : बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान नेअपने फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए अपनी एक बड़ी लत छोडऩे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि उन्होंने सिगरेट पीना पूरी तरह से छोड़ दिया है, जो उनके फैंस के लिए एक बेहद सकारात्मक खबर है। इस विशेष दिन का आयोजन मुंबई के बांद्रा स्थित बाल गंधर्व रंग मंदिर हॉल में किया गया, जहां शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने फैंस से बातचीत करते हुए कहा, “मैं अब सिगरेट नहीं पीता। उन्होंने अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हाल ही में सांस लेने में कठिनाई होने लगी थी, और इसी कारण उन्होंने सिगरेट छोडऩे का निर्णय लिया। उनके इस फैसले से उनके फैंस में भी काफी खुशी का माहौल है।