BMC Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग डाला वोट

by Manu
सचिन तेंदुलकर

मुंबई, 15 जनवरी 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। मुंबई में सचिन तेंदुलकर भी अपने मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दर्ज की। सचिन तेंदुलकर ने सुबह मुंबई के अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उनकी मौजूदगी से मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वोट डालने के बाद सचिन ने मीडिया को अपना इंक लगा हुआ अंगूठा दिखाया और लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया।

सचिन तेंदुलकर ने मतदान के बाद कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इससे हमें अवसर मिलता है कि हम अपने वोट के माध्यम से अपनी राय व्यक्त कर सकें। सभी से अपील है कि घर से बाहर निकलें और वोट डालें। मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।”

उन्होंने लोगों को जिम्मेदारी निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। सचिन की यह अपील मुंबई के मतदाताओं में काफी प्रभाव डाल रही है।

ये भी देखे: BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, उद्धव और राज ठाकरे ने किया ऐलान

You may also like