महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, 4 घायल

by Manu
blast chemical tanker

पालघर, 19 सितंबर 2025: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुए इस विस्फोट में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री में धातु और एसिड को मिलाया जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे फैक्ट्री में काम चल रहा था और उस वक्त वहां पांच मजदूर मौजूद थे। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह प्रक्रिया इतनी संवेदनशील थी कि छोटी सी चूक से विस्फोट हो गया। मृतक मजदूर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत स्थिर बताई जा रही है। बाकी दो का इलाज गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा है।

ये भी देखे: हैदराबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 10 लोगों की मौत

You may also like