57
भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी पहुंचे डेरा ब्यास
चंडीगढ़ : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी डेरा ब्यास पहुंचे और बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों व जसदीप सिंह गिल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय रूपानी ने हाल ही में डेरा ब्यास के मुखी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया । भाजपा द्वारा इन मुलाकातों को पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में अपने राजनीतिक समर्थन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि डेरा के अनुयायियों की बड़ी संख्या चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।