20
नई दिल्ली, 23 नवंबर : उत्तराखंड की एकमात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की आशा नोटियाज ने भारी जीत दर्ज की है। यहां कुल 13 राउंड में मतगणना हुई। इस सीट पर भाजपा की आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की। जानकारी के अनुसार आशा नौटियाल को कुल 23130 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनोज रावत को 18031 मत प्राप्त हुए। आशा ने मनोज रावत को 5099 मतों को अंतर से हराया। निर्दलीय त्रिभुवन सिंह भी वोट खींचने में सफल रहे। उन्हें 9266 मत प्राप्त हुए।