भाजपा ने एमसीडी की रिक्त सीट पर की बड़ी जीत प्राप्त

by TheUnmuteHindi
BJP won a big victory on the vacant seat of MCD

नई दिल्ली, 28 सितंबर :नगर निगम एमसीडी दिल्ली की 18 सदस्यीय स्थाई कमेटी की एकमात्र रिक्त सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुंदर ङ्क्षसह ने 115 पार्षदों के वोट के साथ जीत प्राप्त की। क्योंकि सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। जबकि आप की निर्मला कुमारी को कोई वोट नहीं मिला। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जनादेश चुराने का आरोप लगाया। स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम के संबंध में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। इस चुनाव परिणाम के साथ, भाजपा के पास अब समिति में 10 सदस्य हैं, जबकि सत्तारूढ़ आप के पास केवल आठ हैं। यह पहली बार है कि चुनाव आप और कांग्रेस पार्षदों की भागीदारी के बिना हुआ। भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब सुंदर ङ्क्षसह ने इसे जीता है।

You may also like