हरियाणा में भाजपा ने लिया बड़ा एक्शन, किए नेता बाहर

by TheUnmuteHindi
हरियाणा में भाजपा ने लिया बड़ा एक्शन, किए नेता बाहर

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : हरियाणा में भाजपा ने बड़ा फेर बदल करते हुए कुछ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने हरियाणा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस लिस्ट में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां और भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का नाम भी शामिल है। सावित्री जिंदल के अलावा पार्टी ने गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर को भी बाहर का पार्टी से बाहर कर दिया है, जिसे लेकर शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना है कि किस उम्मीदवारों को लोगों द्वारा जिताया जाएगा।

You may also like