नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव अधिकारी ने जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वही 20 जनवरी 2026 यदि एक से अधिक उम्मीदवार रहते हैं तो मतदान होगा नहीं तो निर्विरोध चुनाव की घोषणा।

हालांकि, पार्टी सूत्रों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस बार अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन इकलौते उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। ऐसे में 19 जनवरी को ही उनका नामांकन स्वीकृत होने के बाद वे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है।
ये भी देखे: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा