डुमरांव, 01 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनावों की प्रचार के दौरान दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर डुमरांव क्षेत्र में हमले की कोशिश हुई। मनोज तिवारी NDA प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। तभी RJD समर्थकों ने नारे लगाते हुए कथित तौर पर हमला बोल दिया। तिवारी ने खुद एक्स पर इस घटना का जिक्र किया और पूछा कि प्रचार में RJD की ऐसी गुंडागर्दी क्यों?
तिवारी ने बताया कि डुमरांव के अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान पर रोड शो का स्वागत हो रहा था। लोग उत्साह से जुड़ रहे थे। तभी कुछ लोग RJD के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। हमले की नीयत साफ दिखी। टकराव बढ़ने से पहले तिवारी ने काफिले को तेज गति से वहां से निकाल लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। NDA का प्रचार बिना रुके जारी रहेगा, लेकिन विपक्ष की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं।
ये भी देखे: पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में RJD पर कसा तंज, कहा- ”लालटेन युग वाले बिहार को..”