भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आप पर लगाए गंभीर आरोप

कहा, आप की अंदरूनी फूट आई सामने

by TheUnmuteHindi
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आप पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आप पर लगाए गंभीर आरोप
कहा, आप की अंदरूनी फूट आई सामने
नई दिल्ली, 10 फरवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनाव भारी बहुमत के साथ जीतने के बाद भाजपा में बड़ी जीत का जहां जशन मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आप नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आप नेताओं पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को हराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन खुद हार गए। उन्होंने कहा कि आप की अंदरूनी फूट सामने आ गई है। जीत के बाद आतिशी मार्लेना के डांस वाले वीडियो क्लिप पर अनुराग ने कहा कि आप नेताओं की राजनीति देखिए, अन्ना हजारे के कंधों पर चढक़र राजनीति में आए, फिर उन्हें ही खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आतिशी का नाम चुनाव बैनर, पोस्टर और पूरे चुनाव प्रचार से हटा दिया गया। उन्हें हराने की कोशिश की और जब ऐसा नहीं हुआ, तो छाती पर नाच हुआ। आतिशी अन्य दिल्लीवासियों की तरह पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री की हार पर अपनी खुशी व्यक्त कर रही थीं।
आतिशी के खिलाफ किया नकारात्मक प्रचार
अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि आतिशी का नाम चुनाव बैनर, पोस्टर और पूरे चुनाव प्रचार से हटा दिया गया. उनके विधानसभा क्षेत्र में उन्हें हराने की कोशिश की गई, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया गया। ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अंदरूनी फूट अब खुलकर सामने आ गई है। ठाकुर ने सिसोदिया पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल इस घोटाले के सरगना हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें दंडित किया और वह फिलहाल जमानत पर है, यह स्थिति भी पार्टी की कमजोरियों को उजागर करती है।

You may also like