केरल में भाजपा ने रचा इतिहास, पहली बार बीजेपी के वीवी राजेश बने तिरुवनंतपुरम के मेयर

by Manu
तिरुवनंतपुरम मेयर

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में पहली बार किसी महानगर निगम में मेयर पद पर कब्जा जमाया है। शुक्रवार दोपहर वीवी राजेश ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन के मेयर पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राजेश ने कहा, “हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। सभी 101 वार्डों में विकास किया जाएगा। तिरुवनंतपुरम को एक विकसित शहर में बदला जाएगा।”

इससे पहले हुए मेयर चुनाव में वीवी राजेश को कुल 51 वोट मिले। इनमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। विपक्षी एलडीएफ के उम्मीदवार पी. शिवाजी को 29 वोट मिले। यूडीएफ के उम्मीदवार के. एस. सबरिनाथन को 19 वोट मिले, जिनमें से दो वोट बाद में अमान्य घोषित कर दिए गए।

यह जीत भाजपा के लिए केरल में बहुत मायने रखती है। पार्टी ने 101 वार्डों में से 50 पर जीत हासिल की थी। यह केरल के किसी भी नगर निगम में उसकी पहली बड़ी सफलता है।

ये भी देखे: केरल के इकलौते भाजपा सांसद सुरेश गोपी देना चाहते है इस्तीफा, बताई ये वजह!

You may also like