नई दिल्ली, 23 नवम्बर : क्षेत्रीय दल बहुजन विकास आघाड़ी ने भाजपा नेता विनोद तावड़े पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पांच करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तावड़े ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग एवं पुलिस की जांच में कथित रकम बरामद नहीं हुई। तावड़े ने कहा, ‘कांग्रेस केवल झूठ फैलाने में विश्वास करती है और यह घटना मेरी व मेरी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्षी दल की निम्न स्तर की राजनीति का सबूत है। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने महाराष्ट्र में नोट के बदले वोट मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। तावड़े ने कहा कि अगर दोनों नेताओं ने ऐसा नहीं किया तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। ’ खडग़े, राहुल और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को भेजे गए कानूनी नोटिस में दावा किया गया कि इन तीनों को पता था कि वे खुद की गढ़ी गई ‘झूठी कहानी’ को फैला रहे थे।
भाजपा नेता तावड़े ने कांग्रेस नेताओं को माफी मांगने की मांग की
82
previous post