खगड़िया में BJP नेता दिलीप कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

by Manu
अंबाला कोर्ट में फायरिंग की कोशिश, युवक बाल-बाल बचा

खगड़िया, 28 नवंबर 2025: बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। गंगौर थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन टोला पुलिया पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने BJP के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार (56) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे सीने में लगी। दिलीप ने कांपती आवाज में पत्नी को फोन किया और मदद मांगी।

घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। दिलीप मंडल कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिला महासचिव रहे हैं। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। पहले खगड़िया सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत बेहद गंभीर है।

सूचना मिलते ही SP मणिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। अपराधियों को पकड़ने के लिए कई थानों की टीमें गठित की गई हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह साजिश लग रही है। दिलीप पर पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। पुरानी रंजिश का शक है।

BJP ने घटना की कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। तुरंत अपराधियों को सजा दिलाएंगे।

ये भी देखे: खगड़िया में जमीन झगड़े में गोलीबारी, पुलिस ने 3 बदमाश को किया गिरफ्तार, 2 राइफल जब्त

You may also like