भाजपा नेता अन्नामलाई ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
यौन उत्पीडऩ छात्रा को इंसाफ मिलने तक करेंगे संघर्ष
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : तामिलनाडु में अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीडऩ की एक घटना को लेकर भाजपा नेता अन्नामलाई ने एक प्रैस कान्फ्रैंस का आयोजन करके राज्य सरकार और पुलिस पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में डीएमके की सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर चलेंगे। इसके अलावा, उन्होंने 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे अपने घर के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारने की योजना का ऐलान किया। उनका कहना है कि यह कदम उन्होंने अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीडऩ की घटना पर ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया है। अन्नामलाई ने राज्य सरकार और पुलिस की उदासीनता की भी कड़ी आलोचना की। भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि आरोपी गणसेकरन डीएमके का सदस्य है, और इस कारण पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि गणसेकरन डीएमके के छात्र विंग का पदाधिकारी है, और यही वजह है कि उस पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रेगुपति ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि आरोपी डीएमके का सदस्य नहीं है। अन्नामलाई ने राज्य सरकार और पुलिस की चुप्पी को लेकर और छात्रा को इंसाफ दिलाने तक यह रोष जाहिर रखने के लिए कहा है।
भाजपा नेता अन्नामलाई ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
यौन उत्पीडऩ छात्रा को इंसाफ मिलने तक करेंगे संघर्ष
72
previous post