बीजेपी नेता और सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का दामन थामा

by TheUnmuteHindi
बीजेपी नेता और सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का दामन थामा

बीजेपी नेता और सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का दामन थामा
हरियाणा : हरियाणा में उस बड़ा सियासी धमाका हुआ जब बीजेपी नेता और सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। महेन्द्रगढ़ में राहुल गांधी की चुनावी रैली के दौरान तंवर ने कांग्रेस में ज्वाइनिंग की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी मौजूदगी रही। फिलहाल, अशोक तंवर की कांग्रेस में यह घर वापसी है। वहीं विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले तंवर का कांग्रेस में जाना बीजेपी के लिए झटके की खबर है।

You may also like