भाजपा ने अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए, हमेशा समाज के सबसे कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी : राजेश बाघा
गरीब कल्याण भाजपा की गारंटी
न्यू दिल्ली : 25 जनवरी 2024, आज न्यू दिल्ली विधानसभा चुनाव में श्री दुष्यंत कुमार गौतम महामंत्री भारतीय जनता पार्टी और पूर्व सांसद राज्यसभा और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विधान सभा करोल बाग के साथ एक विशेष बैठक की गई इस बैठक में राजेश बाघा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और उनके साथ आत्मा भाई परमार पूर्व मंत्री गुजरात सरकार, कैप्टन अभिमन्यु पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, राजेंद्र गुप्ता पूर्व महापौर दिल्ली, राजेश लाबड़िया वरिष्ठ उपमहापौर दिल्ली, नामदेव कदम महाराष्ट्र, भरत गौतम काउंसलर नई दिल्ली, तेजस गौतम, सरदार सतवंत सिंह पुनिया, महिपाल अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। विशेष रूप से उपस्थित हुए।
राजेश बाघा ने कहा भाजपा ने अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए, हमेशा समाज के सबसे कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी है। जन-जन की सेवा के लिए भाजपा का है मजबूत इरादा, भाजपा का ये संकल्प पत्र समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।