69
चंडीगढ़, 23 नवंबर : उत्तराखंड की सीट केदारनाथ में विधानसभा चुनाव की मतगणना के चार राउंड की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इस गिनती में भाजपा की आशा नौटियाल निर्दलीय त्रिभुवन सिंह से 1853 मतों से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वह आशा नौटियाल से 2389 मतों से पीछे हैं। यह उपचुनाव भाजपा विधायक शैलारानी रावत के जुलाई में निधन के बाद आवश्यक हो गया था। 20 नवंबर को हुए मतदान में कुल 57.64 प्रतिशत वोट डाले गए। इस सीट पर भाजपा से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच सीधा मुकाबला है। कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। केदारनाथ सीट का यह उपचुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा जहां इस सीट पर अपनी पकड़ बरकरार रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस इसे अपने लिए एक बड़ा अवसर मान रही है।