पटना, 05 सितंबर 2025: पटना के नजदीक पुनपुन में 320 मीटर लंबा आधुनिक केबल सस्पेंशन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार दोपहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अनूठे पुल का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए खोल दिया। उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि यह पुल बिहार की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे न केवल इंजीनियरिंग का शानदार नमूना बताया, बल्कि लोगों की सुविधा और विकास का प्रतीक भी करार दिया।
इस पुल के चालू होने से पुनपुन के पिंडदान स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में काफी आसानी होगी। साथ ही, स्थानीय लोगों को व्यापार और रोजमर्रा की गतिविधियों में भी बड़ा फायदा मिलेगा। बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज होने के नाते यह विशेष रूप से हल्के वाहनों के लिए बनाया गया है।
पुल का निर्माण 31 अगस्त 2019 को शुरू हुआ था, जिसकी शुरुआती लागत 46.77 करोड़ रुपये थी। समय के साथ यह लागत बढ़कर करीब 83 करोड़ रुपये हो गई।
ये भी देखे: Bihar News: सीएम नीतीश ने जहानाबाद के बाराबर क्षेत्र में विकास कार्यों का लिया जायजा