पटना, 23 अगस्त 2025: बिहार पुलिस ने साइबर अपराध और धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगंज जिले के गर्वनडांगा थाना क्षेत्र में फर्जी निवास और अन्य प्रमाण पत्र बनाने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में इस गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक संगठित गिरोह बड़े पैमाने पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें अजय कुमार साह नाम के शख्स को पकड़ा गया। उसके कब्जे से दो डेस्कटॉप, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक लैमिनेशन मशीन, छह मोबाइल फोन, 39,602 रुपये नकद, 150 नेपाली रुपये, एक पेन ड्राइव और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर जब्त किया गया।
तकनीकी जांच से पता चला कि यह गिरोह राजन कुमार के नाम से लिंक बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हें ऑनलाइन बेचता था। जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए बैंकों में अब तक 26,47,685 रुपये का लेन-देन किया गया है।
ये भी देखे: Patna News: पटना में NSUI का बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से झड़प