चंडीगढ़, 01 अक्तूबर 2025: बिहार के गोपालगंज जिले से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर सुरेश यादव की पश्चिम बंगाल के हावड़ा में संध्या बाजार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार रात हुई इस सनसनीखेज घटना ने अपराध की दुनिया में हलचल मचा दी है। सुरेश यादव बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। अपनी पहचान छिपाकर हावड़ा में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों ने सुरेश को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही शव को कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गोपालगंज पुलिस ने हत्या की पुष्टि कर दी है।
सुरेश यादव पर ट्रिपल मर्डर, एक मुखिया की हत्या समेत 20 से ज्यादा संगीन केस दर्ज थे। वह वर्षों से फरार चल रहा था और बिहार पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
ये भी देखे: Gopalganj Encounter: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कुख्यात अपराधी को लगी गोली