Bihar Final Voter List: बिहार SIR के बाद वोटर लिस्ट जारी, नाम चेक करने का आसान तरीका

by Manu
Bihar Voter List

पटना, 30 सितंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची (Bihar Voter List 2025) जारी कर दी है। आयोग के अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है।

चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग के अधिकारी 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेंगे। अनुमान है कि छठ पूजा के ठीक बाद, यानी अक्टूबर के आखिर में चुनाव का पहला चरण शुरू हो सकता है। बिहार के साथ-साथ कुछ विधानसभा उपचुनावों के लिए भी 470 पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम?

वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन पोर्टल (voters.eci.gov.in) पर जाकर, मोबाइल ऐप (वोटर हेल्पलाइन ऐप) डाउनलोड करके, या फिर SMS भेजकर (EPIC नंबर या बेसिक डिटेल्स से) अपना नाम सर्च और अपडेट कर सकते हैं। बस अपना EPIC (वोटर आईडी) नंबर या बुनियादी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और पता देना होगा।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, बिहार में SIR में गड़बड़ी हुई तो रद्द हो सकता है पूरा अभियान

You may also like