बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने रघुनाथपुर में RJD प्रत्याशी पर साधा निशाना

by Manu
योगी सरकार

रघुनाथपुर, 29 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के पक्ष में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीवान के रघुनाथपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपनी स्पीच में योगी ने RJD के उम्मीदवार पर बिना नाम लिए तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर पहुंचकर उन्हें हैरानी हुई कि RJD ने यहां ऐसा प्रत्याशी उतारा है जिसकी खानदानी आपराधिक हिस्ट्री न सिर्फ पूरे इलाके बल्कि देश-दुनिया में बदनाम है।

योगी ने आगे कहा, “नाम देखो तो… जैसा नाम, वैसा कमाल! बहनों-भाइयों, यही वजह है कि मैं हमेशा जोर देता हूं यूपी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। और इसका असर आप खुद देख रहे हैं।

ये भी देखे: बिहार चुनाव के बीच RJD ने 18 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

You may also like