Bihar Chunav Voting: वोटिंग के बीच ललन सिंह से मिलने पहुंचे CM नीतीश

by Manu
ललन सिंह नीतीश कुमार

पटना, 11 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में मंगलवार सुबह 122 सीटों पर मतदान चल रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी।

मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर पहुंचे है। दोनों की मुलाकात से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव पर बात की।

बिहार विधानसभा चुनाव का यह दूसरा चरण है। 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

दूसरे चरण में मंगलवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 14.55 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, गया में सबसे ज्यादा 15.97 फीसदी वोट पड़े। मधुबनी में सबसे कम 13.25 फीसदी वोटिंग हुई है।

पश्चिम चंपारण, पूर्णिया और किशनगंज जैसे कई जिलों में मतदान 15 फीसदी से ऊपर रहा है।

ये भी देखे: Bihar Election: महागठबंधन की जगह जदयू को वोट देने पर एक परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

You may also like