Bihar: ऑपरेशन सिंदूर के दिन जन्मी बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखा, हो रही तारीफ

by Manu
सिंदूर

Bihar Girl Named Sindoor after Operation Sindoor: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इसी बीच बिहार के कटिहार में एक व्यक्ति ने अपनी नवजात बच्ची का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दिन बेटी के जन्म के बाद ‘सिंदूर’ रख दिया।

बिहार के कुर्सेला के रहने वाले संतोष मंडल और राखी कुमारी ने अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूरी’ रखा है। क्योंकि बच्ची का जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया। इसलिए परिवार ने इस ऐतिहासिक दिन को बेटी के नाम के साथ जोड़ दिया।

सिंदूरी के पिता ने कहा, ‘हमारी बेटी देश की जीत के दिन आई थी, इसलिए परिवार को यह दिन इतना खास लगा कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिंदूरी रख दिया। यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सिंदूरी बड़ी हो जाएगी, तो हम उसे सेना में भेजेंगे। उनके इस कदम से पूरे इलाके में इस परिवार की चर्चा हो रही है।

ये भी देखे: भारत के कई सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान का हमला नाकाम, भारत की जवाबी कारवाई

You may also like