सिवान, 4 जुलाई 2025: बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें सात लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद सिवान-मलमलिया मुख्य पथ पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का बेटा भी शामिल है। घायलों का इलाज बसंतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। घटनास्थल पर एक शव मलमलिया चौक पर और तीन शव मलमलिया-मशरख पथ पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास पड़े हैं। मौके पर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद हैं। पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है, लेकिन अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी देखे: Siwan News: सिवान में शराब की खेप बॉर्डर पार कराने में थानाध्यक्ष और ALTF प्रभारी सस्पेंड