करनाल, 26 अगस्त 2025: मंगलवार को करनाल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने कर्ण कनाल के पास स्थित कई कैफों और स्पा सेंटर्स पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने इन जगहों पर बने छोटे-छोटे कैबिनों में संदिग्ध हालत में कुछ युवक और युवतियों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि ये कैबिन 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर दिए जाते थे, जहां अनैतिक गतिविधियाँ चल रही थीं।
करनाल में छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके के अन्य कैफों और स्पा सेंटर्स में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन जगहों पर गलत काम हो रहे हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए यह छापेमारी की गई।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी देखे: लुधियाना में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार