चंडीगढ़, 14 जून 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादलों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी) के इस आदेश में उन शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया है, जिनके तबादले तो हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पुराने स्कूलों से रिलीव नहीं किया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पाया कि पिछले ऑनलाइन तबादलों के बावजूद कई शिक्षक नई जगहों पर ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण स्कूलों में पद खाली हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने स्कूल प्रमुखों और डी.डी.ओ. के लॉगिन पर एक खास लिंक शुरू किया है, जो 10 जून से 11 जून 2025 तक सक्रिय रहेगा।
इस लिंक के जरिए केवल उन शिक्षकों का डेटा अपडेट करना है, जिनके तबादले 50% स्टाफ की शर्त या अन्य विभागीय कारणों से लागू नहीं हो सके। इस कदम का मकसद स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाना है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस डेटा के आधार पर ऐसे मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा।
ये भी देखे: पंजाब छुट्टियां: पंजाब सरकार ने की घोषणा, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर